HomeUttar PradeshAgraछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के IED विस्फोट से दो जवान हुए...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के IED विस्फोट से दो जवान हुए घायल

छत्तीसगढ़ के दंतवेवाड़ा में दो जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान IED विस्फोट में घायल हो गए। यह IED नक्सलियों द्वारा सड़क में लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कटेकल्याण थाने की डीआरजी टीम जंगल में नक्सलियों के कैंप को नष्ट करने के बाद  वापस लौट रहे थे तब ये हादसा हुआ।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के शिविर के बारे में पता चलने पर मरजुम गांव के पास डीआरजी टीम ने  सर्च ऑपरेशन शुरु किया। जब टीम सोमवार को मौके पर पहुंची तो नक्सली IED विस्फोटों को छोड़कर भाग गए थे। जिनका वजन पांच किलोग्राम है। बाद में वापस रास्ते पर भी डीआरजी टीम को तीन IED विस्फोटक मिले जिनका वजन दो किलोग्राम बताया जा रहा है। इन्हीं विस्फोटक को सड़क  से हटाते समय IED ब्लास्ट हो गया जिससे दो जवान घायल हो गए। वहीं, बाकी प्राप्त IED बिस्फोटक को बम स्कॉयड की टीम द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा क्षेत्र में ही संदिग्ध नक्सलियों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों पर हमला करते हुए वॉकी-टॉकी फोन छीन लिया था। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने जवानों पर पत्थर से हमला करके वॉकी-टॉकी मोबाइल छीन लिया।  यही नहीं नक्सलियों ने उनके और उनके सहयोगी का भी मोबाइल फोन छीन लिया था।

Advertisements

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments