कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय से सिनेमाघर बंद हैं। ना सिर्फ भारत में दुनिया भर में फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो रही हैं। हालांकि, अब धीरे-धीरे कई देश दोबार से शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय फ़िल्मों को वापस विदेशों में रिलीज़ होने का मौका मिल रहा है। यूएई और चीन के सिनेमा बाजार भारतीय फ़िल्मों के अच्छे ग्राहक रहे हैं। अब एक बार फिर यूएई में भारतीय फ़िल्मों वापसी कर रही हैं। अक्षय कुमार और करीन कपूर ख़ान स्टारर फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ उन फ़िल्मों में शामिल हैं, जो पहले रिलीज़ होंगी। ख़बरो के मुताबिक, यूएई में 27 मई से थिएटर्स वापस खुल गए हैं। ऐसे में गुड न्यूज़ के मेकर्स इसे वापस से रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की यह 11 जून का वापस रिलीज़ की जाएगी। दरअसल, अक्षय कुमार की फ़िल्मों को दुबई में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है। वहीं, फ़िल्म को भारत में काफी सही रिस्पॉन्स मिला था। दिसंबर में रिलीज़ गुड न्यूज़ ने 196 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें अक्षय कुमार-करीन कपूर के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं।
भारत में ना सही यूएई के सिनेमाघरों में वापसी कर रही हैं बॉलीवुड फ़िल्में
Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES