फिरोजाबाद में आंधी और बारिश के साथ मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। वहीं जसराना के मोगरा में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते पक्का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें दबने से 6 लोगों के घायल होने की सूचना है।उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में बारिश के चलते बीती रात बड़ा हादसा हुआ। थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोगरा में पक्का मकान गिरने से चीख पुकार मच गई। लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मकान गिरने से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों के परिवारीजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोगरा निवासी प्रेमकिशोर के बच्चे पूजा, सरिता, नंदनी, सपना, अवनीश कुमार, करु अपने घर में दलान में सो रहे थे। रात्रि एक बजे हो रही तेज बारिश के बीच बिजली कडकने से प्रेम किशोर का पक्का मकान गिर गया। मकान गिरने से गांव में हड़कंप मचा गया। वहीं मकान के मलबे में बच्चों के दबने से चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।