HomeUttar PradeshAgraAgra News: चौथी शादी करना चाहता है शिक्षक, रुकवाने के लिए दो...

Agra News: चौथी शादी करना चाहता है शिक्षक, रुकवाने के लिए दो पत्नियां पहुंच गईं आगरा में थाने

आगरा

Advertisements

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का एक शिक्षक चौथी शादी करना चाहता है। उसकी दाे पत्नियों ने संयुक्त रूप से पुलिस से गुहार लगाई है। एक पत्नी से वह तलाक ले चुका है। उनकी दास्तां सुनकर सभी हैरान रह गए। अब परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को काउंसलिंग होगी।

Advertisements

फतेहपुर सीकरी का व्यक्ति जयपुर के एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक हैं। पत्नियों ने आरोप लगाया कि उसकी पहली शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। पांच वर्ष तक बच्चे नहीं हुए तो पहली पत्नी को घर में ताने मारे जाने लगे। इसके बाद पत्नी ने अपनी छोटी बहन की शादी पति के साथ करवा दी। जब छोटी बहन की शादी को तीन साल हो गए। उसको भी कोई बच्चा नहीं हुआ। तो पति फिर भावनात्मक रूप से दोनों पत्नियों के सामने बच्चे को लेकर दुखी रहने लगा। इससे दुखी होकर पहली पत्नी ने तलाक ले लिया। वो अपने मायके जाकर रहने लगी। दूसरी पत्नी ने बच्चे की खातिर तीसरी शादी करने की सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी तीसरी पत्नी ले आया

पत्नियों का कहना है कि तीसरी शादी के बाद एक दिन दोनों पत्नियां अस्पताल पहुंचीं, अपनी जांच कराई। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि दोनों मां बन सकती हैं। लेकिन इसके बाद भी पत्नियां चुप रहीं। अभी एक माह पहले पति ने फिर से बच्चे का दुखड़ा रोया। तो पत्नियों ने कहा कि पहले तुम अपनी जांच हमारे सामने कराओ। हम अपनी जांच कराएंगे। इसके बाद उसने पत्नियों से झगड़ा शुरू कर दिया।

Advertisements

चौथी शादी करने की धमकी देने लगा। दस दिन पहले ही वह लड़की देखकर आया। अभी 12 मई को शादी करने जा रहा है। इस पर पत्नियों ने परिवार परामर्श केंद्र में पति की शिकायत की है। पत्नियों का कहना है कि बच्चे न होने के नाम पर पत्नियों को दोषी बताता है। पत्नियों ने माना कि शादियां उनकी रजामंदी से हुई थीं, लेकिन तीसरी पत्नी ने अब विरोध किया तो तीनों ही पत्नी पति के खिलाफ कार्यवाही को तैयार हैं। दो पत्नियों ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments