HomeUttar PradeshAgraFatehpur Sikri: अकबर की टकसाल में ढाले जाते थे यहां मुगलकालीन सिक्के,...

Fatehpur Sikri: अकबर की टकसाल में ढाले जाते थे यहां मुगलकालीन सिक्के, फतेहपुरसीकरी का छिपा इतिहास आएगा पर्यटकों के सामने

आगरा

मुगल राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब उसके इतिहास के साथ ही वास्तुकला के बारे में भी विश्वसनीय जानकारी मिलेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) फतेहपुर सीकरी स्थित मिंट में टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण कराने जा रहा है। अकबर के मकबरे में भी टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। डेढ़ से दो माह में यह बनकर तैयार हो जाएंगे।

Advertisements

मुगल शहंशाह अकबर ने फतेहपुर सीकरी को अपनी राजधानी बनाया था। यह करीब डेढ़ दशक तक मुगल सल्तनत की राजधानी रही। आगरा-जयपुर हाईवे पर होने से यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। स्मारक देखने आने वाले पर्यटकों के साथ अगर गाइड नहीं होता है तो उन्हें स्मारक से जुड़ी उचित जानकारी नहीं मिल पाती है। स्मारक में भ्रमण के बाद पर्यटक के मन में कई जिज्ञासाएं उमड़ती हैं, लेेकिन वह अनुत्तरित रहती हैं। फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की इस दुविधा को दूर करने के लिए एएसआइ टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन बनवाने जा रहा है।

Advertisements

मिंट में करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर में पुरानी पेंटिंग, फोटोग्राफ, मैप्स व टेक्स्ट के माध्यम से पर्यटकों को स्मारक के इतिहास, वास्तुकला आदि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके बोर्ड तैयार कर मिंट में लगाए जाएंगे। बुजुर्ग पर्यटकों की सुविधा को यहां रेस्ट एरिया भी बनेगा। जोधाबाई पैलेस में चलने वाली डाक्यूमेंट्री भी सेंटर में आने वाले पर्यटकों को दिखाया जाया करेगी। इसी तरह का टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर अकबर के मकबरे में बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments