HomeUttar PradeshAgraआगरा के शाहगंज में भाजयुमो बृज क्षेत्र मंत्री पर हमला, व्यापारियों ने...

आगरा के शाहगंज में भाजयुमो बृज क्षेत्र मंत्री पर हमला, व्यापारियों ने एकजुट होकर बचाया

आगरा

शाहगंज बाजार में सोमवार की रात को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत और उनके साथी प्रशांत पर हमला बोला गया। वह बाइक से प्रशांत के साथ आ रहे थे। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक युवकों ने उन्हें और प्रशांत को घेर लिया। भाजयुमो पदाधिकारी से मारपीट की, व्यापारियों ने उन्हें बचाया। दो लोगों को पकड़कर पुलिस को दिया गया है।

घटना रात करीब दस बजे की है। गौरव राजावत के अनुसार वह वह रूई की मंडी में रहते हैं। परिचित से मिलकर वह और पृथ्वी नाथ फाटक निवासी साथी प्रशांत बाइक पर घर आ रहे थे। शाहगंज बाजार में 10-15 युवकों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट कर कपड़े फाड दिए, प्रशांत का कान काट लिया। हमलावर आपत्तिजनक बातें कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। शोर-शराबा होने वहां पहुंचे व्यापारियों ने उन्हें बचाया। दो युवकों को पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस को दे दिया। भाजयुमाे पदाधिकारी का आरोप है कि विभिन्न मामलों में शाहगंज बाजार के व्यापारियों की आवाज उठाने पर समुदाय विशेष के लोग उनसे रंजिश मानते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि गाैरव राजावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments