HomeUttar PradeshAgraAgra News: भीम नगरी हादसा, केंद्रीय मंत्री ने ट्विट कर जताया दुख,...

Agra News: भीम नगरी हादसा, केंद्रीय मंत्री ने ट्विट कर जताया दुख, आज आएंगे प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

आगरा

शुक्रवार रात भीम नगरी हादसे के बाद शनिवार सुबह केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने आज अपने आगरा आने के कार्यक्रम को यथावत रखा है। हादसे के कारण स्थगित हुए आयोजन में न जाकर असीम अरुण पीड़ितों मिलने उनके घर जाएंगे। असीम अरुण आज सायं सात बजे आगरा पहुंचेंगे। इसके अलावा रविवार सुबह 9 बजे वे सर्किट हादस में हादसे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Advertisements

सेवला रोड स्थित नगला पदमा में आयोजित भीमनगरी आयोजन को केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संबोधित कर रहे थे। उनका भाषण सुनने के लिए सैंकड़ों लोग मंच के पास मौजूद थे। इतने में ही तेज आंधी तूफान आने से लाइटिंग स्टैंड मंच पर गिर गया और भगदड़ मच गइ। हादसे में केंद्रीय संस्कृति मंत्री बाल− बाल बचे लेकिन एक की मौत और कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसे से आहत केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि “भीमनगरी आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंधी तूफान आने से हुए हादसे में पूर्व प्रधान राजू गौतम का निधन एवं अन्य कइ कार्यकर्ताओं का घायल होना अत्यंत दुखद है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु इश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

Advertisements

बता दें कि प्रशासन द्वारा भीमनगरी के मंच पर लाइटिंग स्टैंड गिरने की जांच कराई जाएगी। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा मजिस्ट्रेट को नामित किया जाएगा। सेवला रोड स्थित नगला पदमा में 15 से 17 अप्रैल तक भीमनगरी सज रही थी। शुक्रवार को पहले दिन भीमनगरी में उद्घाटन समारोह था। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी। हादसे के बाद भीमनगरी में शनिवार को बौद्ध रीति-रिवाजों से होने वाला सामूहिक विवाह समारोह और रविवार को होने वाला सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण को आना था। पिछले वर्ष भीमनगरी समारोह के अंतिम दिन केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल की मौत होने पर सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments