Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: आगरा में टूटा कई साल का रिकॉर्ड, तापमान 45...

Agra Weather Update: आगरा में टूटा कई साल का रिकॉर्ड, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब

आगरा

इस साल होगा क्‍या हाल, ये सोच सोचकर लोग परेशान हो रहे हैं। अप्रैल का दूसरेे सप्‍ताह में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आगरा में शुक्रवार को तापमान ने पिछले 25 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यूपी के टॉप गर्म शहरों में आगरा शामिल है। यहां हीट वेव चल रही है और मौसम विभाग ने अभी हाल फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्‍मीद नहीं जताई है।

आगरा में शनिवार सुबह सात बजे से ही धूप में तेजी है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हो चुका है। जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से आठ डिग्री अधिक, 44.2 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी वजह से 25 साल का रिकार्ड टूटा है। हाल ये है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्‍नाटा छाने लगा है। छत पर रखी टंकियां अब गर्म पानी निकाल रही हैं।

मौसम विभाग ने आगरा में हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। आठ अप्रैल से बढ़ाकर अब इसे 12 अप्रैल तक बने रहने का अनुमान जताया गया है। दिन में बाहर निकलने पर ऐसा लगेगा, जैसे आग बरस रही है। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके पीछे सौराष्‍ट्र और राजस्‍थान की ओर से आ रहींं गर्म हवाओं को कारण बताया जा रहा है।

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments