क्रिस्टी को हराकर गफ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, तबीयत बिगड़ने के बावजूद दिखाया शानदार खेल

विश्व नंबर-3 कोको गफ ने शानदार वापसी करते हुए रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को हराकर मैड्रिड ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पिछले साल इस टूर्नामेंट की उपविजेता रहीं 22 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने एक सेट और ब्रेक से पिछड़ने के बाद जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए 4-6, 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की।

अब उनका मुकाबला 13वीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा से होगा। 25वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टी ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले सेट में शुरुआती ब्रेक लिया और गफ के 4-4 की बराबरी करने के बावजूद नियंत्रण बनाए रखा। रोमानियाई खिलाड़ी ने फिर दोबारा ब्रेक लेकर 6-4 से पहला सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में भी रहा क्रिस्टी का दबदबा

दूसरे सेट में भी क्रिस्टी का दबदबा जारी रहा। उन्होंने जल्दी ही 2-0 की बढ़त बना ली और बाद में 4-3 से आगे निकल गईं। लेकिन गफ ने हार नहीं मानी। मैच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मेडिकल सहायता लेनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। दबाव के क्षणों में बेहतरीन संयम दिखाते हुए गफ ने दूसरे सेट के 12वें गेम में ब्रेक हासिल किया और मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया।

तीसरे सेट में लय पूरी तरह उनके पक्ष में थी। 1-1 की बराबरी के बाद उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर दो घंटे 21 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ गफ ने क्रिस्टी के विरुद्ध अपना हेड-टू-हेड रिकार्ड 3-0 कर लिया और खास बात यह रही कि तीनों जीत तीन सेटों में आई हैं।

Hot this week

यमुना का जलस्तर बढ़ा, बल्केश्वर घाट डूबा; 23 गांवों में प्रशासन ने कराई मुनादी

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार दोपहर...

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दोबारा शादी का...

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment: आज से अंतिम इंटरव्यू, चयन समिति के तीनों सदस्य लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी...

Arunachal Pradesh के 27 स्थानों के नाम पर China का पलटवार, कहा- क्षेत्र हमारा हिस्सा

अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के लिए भारत...

Topics

Colombia में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सोमवार को 7.4 तीव्रता...

PM Modi ने Lovlina Borgohain की तारीफ की, कहा- उनका कदम लंबे समय तक याद रखा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को Glasgow Commonwealth Games-2026...

U-23 Commonwealth Fencing Championship में भारत का जलवा, पहले दिन 17 पदक

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित हो रही Under-23 Commonwealth...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img