आने वाले वर्षों में वैश्विक मिक्स्ड मार्शल आर्ट का केंद्र बन सकता है भारत : सिरिल गेन

 अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के शीर्ष हेवीवेट फाइटरों में शुमार सिरिल गेन ने कहा है कि भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और भारतीय फाइटर एमएमए में लगातार अच्छा कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक एमएमए समुदाय का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है और यहां के प्रशंसक इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

सिरिल 14 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जन्मतिथि के अवसर पर व्हाइट हाउस में होने वाली यूएफसी फाइट में ब्राजीली फाइटर एलेक्स परेरा से भिड़ेंगे। इस फाइट का प्रसारण भारत में रविवार सुबह 5:30 बजे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

सिरिल ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, पहली बार व्हाइट हाउस में किसी फाइट का आयोजन किया जाएगा। मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं। एलेक्स परेरा एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन मैं उनसे भिड़ने को लेकर पूरी तरह तैयार हूं।

भारतीय प्रशंसकों के लिए भी सिरिल गेन ने विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में एमएमए के प्रति बढ़ता उत्साह देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है। गेन ने भारतीय प्रशंसकों का समर्थन और प्यार के लिए आभार जताते हुए कहा कि देश में इस खेल को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग एमएमए से जुड़ रहे हैं।

परिवार से मिलती है मजूबती

फ्रांसीसी फाइटर ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटियां ही उनके जीवन की असली प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि एमएमए जैसे चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे खेल में बने रहने की सबसे बड़ी वजह अपने परिवार की जिम्मेदारी और उनके लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा है।

तीन महीने तक लगातार ट्रेनिंग और परिवार से दूरी के बाद उनके साथ बिताए गए पल उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा कर देते हैं। गेन ने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय उन्हें फिर से केंद्रित होने और अगले लक्ष्य के लिए तैयार होने में मदद करता है। उनके अनुसार, कोई भी चीज उन्हें उतनी प्रेरणा नहीं दे सकती जितनी उनके अपने लोग देते हैं।

Hot this week

Thailand में भारत की सेपक टकराव टीम ने जीता Bronze Medal, Asian Games से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने थाईलैंड में...

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 3 घायल

आगरा। खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क...

Topics

Thailand में भारत की सेपक टकराव टीम ने जीता Bronze Medal, Asian Games से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने थाईलैंड में...

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 3 घायल

आगरा। खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img