गर्मियों में फैमिली वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 5 जगहें, बच्चों को भी आएगा खूब मजा

गर्मी का मौसम आते ही मन किसी ठंडी और शांत जगह जाने को करने लगता है। जल्द ही बच्चों के समर वेकेशन भी शुरू हो जाएंगे। इस दौरान फैमिली वेकेशन का प्लान बनाना बच्चों के लिए रोमांचक अनुभव हो सकता है और आपको भी काम से ब्रेक लेने का मौका मिल जाएगा।

अगर आप भी इस समर सीजन में परिवार के साथ यादगार पल बिताने लिए बेहतर डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो भारत की ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर उत्तर भारत में फैमिली वेकेशन के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवाएं, देवदार के घने जंगल और व्यास नदी का शोर हर किसी का मन मोह लेते हैं। रोहतांग पास और सोलंग वैली में आप गर्मियों में भी बर्फ का आनंद ले सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और मॉल रोड पर शॉपिंग के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

ऊटी, तमिलनाडु

दक्षिण भारत में स्थित ऊटी को हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है, जो अपने सुहावने मौसम और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। परिवार के साथ शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां की नीलगिरि माउंटेन रेलवे बच्चों को खूब पसंद आती है। ऊटी झील में बोटिंग, बॉटनिकल गार्डन की सैर और डोडाबेट्टा पीक से सुंदर नजारों का आनंद लेना आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।

मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार शहर अपने खूबसूरत चाय के बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली को प्रकृति के करीब ले जाना चाहते हैं, तो मुन्नार से बेहतर कुछ नहीं। यहां की हरियाली और शांति शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देती है। एराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरि तहर को देखना, मट्टुपेट्टी बांध की सैर और टी म्यूजियम का दौरा करना बच्चों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है।

लेह-लद्दाख

अगर आपकी फैमिली एडवेंचर की शौकीन है, तो लद्दाख की यात्रा एक वंस इन अ लाइफटाइम अनुभव हो सकता है। यहां की नीली झीलें और पथरीले पहाड़ आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास कराएंगे। यहां आप पैंगोंग झील और नुब्रा वैली का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। डबल हंप ऊंट की सवारी, मैग्नेटिक हिल और प्राचीन मठों की शांति आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

नैनीताल, उत्तराखंड

झीलों के शहर के नाम से मशहूर नैनीताल दिल्ली और आसपास के शहरों से बेहद नजदीक है और यहां काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। नैनी झील के चारों ओर बसा यह शहर रात में रोशनी से जगमगाते हुए किसी जन्नत जैसा लगता है। नैनी झील में बोटिंग, नैनी पीक की ट्रेकिंग और केव गार्डन की सैर बच्चों को बहुत पसंद आएगी।

जरूरी बातें

  • गर्मियों में भारी भीड़ होती है, इसलिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग अभी से ही कर लें।
  • पहाड़ी इलाकों में रात के समय हल्की ठंड हो सकती है, इसलिए साथ में हल्के जैकेट या स्वेटर जरूर रखें।
  • ऊंचाई वाले इलाकों, जैसे लेह में जाते समय हाइड्रेटेड रहें और दवाइयां साथ रखें, खासकर आपको कोई बीमारी है।

Hot this week

आगरा में बाथरूम के नीचे मिला कंकाल, बेटियों के DNA से होगी पहचान की पुष्टि

आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम के...

आगरा में चलती ट्रेन से कूदा पॉक्सो आरोपी, तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

आगरा में पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे...

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

Topics

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

इंटरनेशनल एयर शो में भारत का दम दिखाएगी सारंग टीम, मिस्र पहुंची वायुसेना

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम इंटरनेशनल...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की लिस्ट जारी, UP-MP के शहरों ने मारी बाजी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की सूची जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img