Advertisement
HomeNationalBigg Boss 19: रणनीति पर फिरा पानी! Gaurav Khanna की अब नहीं...

Bigg Boss 19: रणनीति पर फिरा पानी! Gaurav Khanna की अब नहीं खैर, एक्ट्रेस ने अनुपमा स्टार पर लगाया बड़ा आरोप

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में गौरव खन्ना जब से आए हैं, किसी न किसी वजह से वह छाए हुए हैं। कभी वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने बिहेवियर को लेकर। अब एक एक्ट्रेस ने उन पर बड़ा आरोप लगाया है।दरअसल, गौरव खन्ना बिग बॉस के घर में जब से आए हैं, वह ज्यादातर घरवालों से बनाकर चल रहे हैं। शो में उनकी जानी-मानी अदाकारा कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से काफी बन रही थी। मगर हालिया टास्क में गौरव खन्ना की सारी रणनीति पर पानी फिर गया।

गौरव और कुनिका के बीच हुई लड़ाई

दरअसल, बिग बॉस के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क था। बसीर अली को संचालक बनाया गया था। कैप्टेंसी की दावेदारी से सभी 12 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए थे और आखिर में अभिषेक, कुनिका और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) बचे थे। गौरव अशनूर को कैप्टन बनाने के लिए रणनीति बना रहे थे। बाद में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने कुनिका को बताया कि गौरव नहीं चाहते कि वह कैप्टन बने।

कुनिका ने गौरव पर लगाया आरोप

तान्या मित्तल के बयान के बाद कुनिका का गुस्सा चढ़ गया और आग में घी डालने का काम अमाल मलिक ने किया। इसके बाद गुस्से में वह गौरव खन्ना के पास गईं और उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। फिर कुनिका ने उन पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। कैप्टेंसी के आखिरी टास्क में कुनिका को कैप्टन बनाया गया। कैप्टन बनने के बाद अब कुनिका, गौरव खन्ना से बदला लेती हैं या नहीं, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।फिलहाल, कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन बन गई हैं। इस बार बिग बॉस के घर में कुल सात लोगों को नॉमिनेट किया गया है जिसमें गौरव खन्ना, नीलम गिरी, नतालिया, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी और प्रणित मोरे शामिल हैं।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights