Advertisement
HomeNationalAgra News: शॉर्ट कट लेकर स्वजन से पहले यमुना किनारे पहुंचे विसर्जन...

Agra News: शॉर्ट कट लेकर स्वजन से पहले यमुना किनारे पहुंचे विसर्जन यात्रा में शामिल दो किशोर, नहाते समय डूबे

 यमुना में डूबे किशोर घर से विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए निकले थे। वह दूसरे रास्ते से जल्दी यमुना किनारे पहुंच गए। स्वजन के आने से पहले वह नदी में नहाने के लिए उतर गए और डूब गए। पुलिस ने देर रात तक दोनों किशोर की तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताजगंज के करभना निवासी 15 वर्षीय रिषभ व 14 वर्षीय प्रियांशु के अलावा एक अन्य किशोर गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब नगला तलकी के पास यमुना में डूब गए थे। एक किशोर तैरकर निकल आया। पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात तक दोनों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा सका। यमुना किनारे मौजूद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था।

सभी भगवान से बच्चों के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे थे। स्वजन ने बताया कि गांव में स्थापित मूर्ति यमुना में विसर्जन के लिए ग्रामीण ले जा रहे थे। विसर्जन यात्रा में शामिल रिषभ व प्रियांशु दूसरे रास्ते से जल्दी नदी किनारे पहुंच गए और नहाने के लिए यमुना में उतर गया। इसी बीच पानी गहरा होने के कारण वह डूब गए।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights