HomeUttar PradeshAgraयूपी में सफाई व्‍यवस्‍था के नए समय पर आगरा में हंगामा, नगर...

यूपी में सफाई व्‍यवस्‍था के नए समय पर आगरा में हंगामा, नगर निगम में तालाबंदी और नारेबाजी

आगरा

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ योगी सरकार ने सफाई व्यवस्था के समय में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सफाई कर्मचारियों को झाड़ू लगानी होगी और कूड़ा उठाना होगा। आगरा में गुरुवार को कर्मचारियों ने इस व्यवस्था का विरोध किया और नगर निगम कार्यालय में ताला बंद कर दिया। कर्मचारी सुबह आठ बजे से सफाई व्यवस्था को शुरू करने की मांग पर अड़े हैं। साथ ही रिक्त पदों पर भर्तियां की भी मांग की जा रही है।

Advertisements

सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था का समय बदला गया है। पहली बार निगम के सौ वार्डों में बीट सिस्टम लागू किया गया। सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इस सिस्टम में प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित रोड या फिर गली आवंटित की गई है। गली में गंदगी मिलने पर कर्मचारी को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। दिन की सफाई सुबह पांच से दोपहर एक बजे और रात की सफाई दोपहर एक से नौ बजे रात तक होगी। मंगलवार को पहले दिन हरीपर्वत और लोहामंडी जोन में शुरू किया गया। बुधवार से इसे छत्ता और ताजगंज जोन भी शुरू किया गया। वहीं 15 जून तक नगरायुक्त निखिल टीकाराम, सात नगर पंचायतओं और पांच नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को शासन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के शत-प्रतिशत उठान का प्रमाण पत्र देना होगा।

Advertisements

नगर निगम प्रशासन ने दस साल पूर्व सफाई व्यवस्था के समय में बदलाव किया था। गर्मी में इसे सुबह सात से दोपहर दो और रात में शाम पांच से 12 बजे तक निर्धारित किया था। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि अपर नगरायुक्त सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। यह टीम हर दिन संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments