HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: 100 रुपये लीटर की दहलीज पर पहुंचा पेट्रोल,...

Petrol Diesel Price Hike: 100 रुपये लीटर की दहलीज पर पहुंचा पेट्रोल, जानिए आगरा में आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का भाव

आगरा

चुनाव तक राहत थी, उसके बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा है। आगरा में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की दहलीज पर आ चुका है। माना जा रहा है कि 24 से 48 घंटे में इसका भाव 100 रुपये को पार कर जाएगा। बीते छह दिन में पांचवीं बार मूल्‍यवृद्धि हुई है। सोमवार को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले मंगलवार से दाम बढ़ना शुरू हुए थे, केवल गुरुवार ऐसा दिन था, जब मूल्‍यवृद्धि नहीं की गई थी। आगरा में अब पेट्रोल 99.04 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

Advertisements

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

Advertisements

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments