Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा यूपी में दूसरा सबसे गर्म शहर, इस साल हर जगह इतनी...

आगरा यूपी में दूसरा सबसे गर्म शहर, इस साल हर जगह इतनी गर्मी क्‍यों, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कारण

आगरा

आगरा गर्मी के मामले में लगातार उत्‍तर प्रदेश में दूसरा या तीसरा सबसे गर्म शहर बना हुआ है। आगरा से अधिक तापमान वाराणसी का दर्ज किया जा रहा है। मार्च में पड़ रही रिकार्ड तोड़ गर्मी के पीछे पश्चिम विक्षोभ का सक्रिय न होना माना जा रहा है।

शनिवार को सुबह से ही धूप इतनी तेज है कि स्कूली बच्चों और फील्ड वर्क करने वालों को काफी दिक्कत महसूस हो रही है। धूप के संपर्क में आने वाली त्वचा पर टैनिंग हो गई। गर्मी का प्रभाव इतना अधिक है कि दोपहर में पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। एसी और कूलर चलाने पर ही राहत मिल रही है। जानवर भी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में ही शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छुएगा। शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चार दिन तक धूप में जबरदस्‍त तेजी रहेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में बनने वाला एंटी-साइक्लोन इस बार जल्दी बना है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। मार्च में देश के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ होने वाली बरसात भी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments