HomeUttar PradeshAgraआगरा में मार्च में ही हीट वेब, आने वाले दिनों में मौसम...

आगरा में मार्च में ही हीट वेब, आने वाले दिनों में मौसम को लेकर ये अनुमान

आगरा

मई और जून में चलने वाली हीट वेव ने मार्च में ही आगरा को निशाना बना लिया है। गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा नीचे नहीं आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मार्च खत्म होने तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

मार्च अभी खत्म भी नहीं हुआ है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पारा अभी और बढ़ेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मार्च को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। गुरुवार को सुबह सात बजे से ही गर्मी महसूस होने लगी। न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब मापा गया है, जो सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है। आज दोपहर में पारा 40 के अंक को छू लेगा। ऐसे में गर्मी के तेवर झेलने के लिए लोग तैयार हो जाएं। वहीं न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे पहले बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 38 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च तक सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

एसएन के बाल रोग विभाग के डा. नीरज यादव ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को धूप से बचाएं। पानी का सेवन अधिक कराएं। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन करने से वायरल संक्रमण हो सकता है। सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। अभी ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। तरल पदार्थ का सेवन अधिक कराएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments