HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price in Agra today: कच्‍चे तेल का भाव ऊपर, जानिए...

Petrol Diesel Price in Agra today: कच्‍चे तेल का भाव ऊपर, जानिए आगरा शहर में आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का दाम

आगरा
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 23 दिन हो चुके हैं। लड़ाई खिंचने के साथ ही कच्‍चे तेल की कीमतों में भी उछाल आ रहा है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। माना जा रहा है कि ऐसे में कच्‍चे तेल की कीमत और ऊपर जा सकती हैं। हालांकि होली का त्‍योहार देखते हुए अभी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी नहीं की है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में दाम बढ़ने की आशंका है। शनिवार को आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यहां छह नवंबर के बाद से दाम स्थिर हैं।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

Advertisements
Advertisements

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04
चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments