Advertisement
HomeUttar PradeshAgraहोली पर आगरा में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर विवाद, मारपीट

होली पर आगरा में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर विवाद, मारपीट

आगरा
जिले में होली पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर विवाद हुआ। जिसमें मारपीट और संघर्ष में महिलाओं समेत 18 से 20 लोग घायल हो गए। जिसके चलते शहर से लेकर देहात तक के लोगों की भीड़ देर रात तक जिला अस्पताल पर मेडिकल कराने के लिए लगी रही।

एत्मादपुर के गढ़ी बच्ची निवासी श्रीदेवी और सुनीता शुक्रवार को होली पर गांव में लगे पीपल के पेड़ की पूजा करने गई थीं। महिलाओं का आरोप है कि वहां पर सोनू पक्ष की महिलाएं भी मौजूद थीं। पूजा के दौरान सोनू पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर सोनू पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि श्रीदेवी, सुनीता और बंटी को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। उसने घायल सुनीता, श्रीदेवी और बंटी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
वहीं दूसरी घटना शाहगंज के दौरेठा इलाके की है। यहां रहने वाली महिला का आरोप है कि बस्ती के कुछ लोग उसके घर के सामने नशे में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपितों ने हमला बोल दि। उसके साथ हद दर्जे की। उसे और पति दोनो को बुरी तरह से पीटा गया।इसके अलावा एत्माद्दौला, लोहामंडी, जगदीशपुरा, सिकदंरा और ताजगंज आदि स्थानों पर विवाद हुए।
लोहामंडी के गोकुलपुरा निवासी वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चालक के अनुसार बस्ती में कहीं झगड़ा हो गया था। पीड़ित के अनुसार वह पान मसाला खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। इसी दौरान पुलिसकर्मी मिल गए। उससे पूछने लगे कि बस्ती में झगड़ा कहां पर हुआ है। उसने अनभिज्ञता जताई, जिससे नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि वाहन चालक ने अपना सिर बाइक में मार दिया था। जिसके चलते उसे चोटे आई हैं, मारपीट के आराेप गलत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments