Advertisement
HomeUttar PradeshAgra70 साल की मां पर जवान बेटे का जुल्‍म, आगरा पुलिस ने...

70 साल की मां पर जवान बेटे का जुल्‍म, आगरा पुलिस ने कस दिए नशेबाज के पेंच, बोलने लगा सॉरी…सॉरी मां

आगरा
वृद्ध मां अपने बेटे की हरकतों से परेशान थे। नशेबाज बेटे ने मां से मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। 70 वर्षीय मां ने पुलिस से मदद मांगी तो एसओ न्यू आगरा उसके घर पहुंच गए। इसके बाद बेटे को सबक सिखाने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले बेटा सॉरी मां…सॉरी मां करने लगा था।

एसओ न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि चार मार्च की रात को वे दयालबाग चौकी से थाने की ओर गाड़ी से आ रहे थे। तभी नगला पदी निवासी लक्ष्मी देवी ने हाथ देकर रोक लिया। फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि पति की मौत हो गई है। मायके में रहती हैं। वो घरों में काम करके दो वक्त की रोटी जुटा पाती हैं। जो पैसा मिलता है वह बेटा छीन लेता है। शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। जो भी सामान रखा होता है तोड़ देता है। आज भी ऐसा ही किया। किसी तरह बचकर आई है। नशेबाजी के कारण बहू भी छाेड़कर जा चुकी है। उसके छह साल के बेटे को वो संभाल रही हैं।

एसओ न्यू आगरा उसकी बात सुनकर महिला के घर नगला पदी में गए। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद घर का हाल देखा। घर की खिड़की के कांच टूटे पड़े थे। फ्रिज गिरा पड़ा था। हर कोई वृद्धा के बेटे प्रेम प्रकाश उर्फ कालू की मारपीट की शिकायत कर रहा था। उनका कहना था कि वह विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों से भी गालीगलौज करता है। पुलिस ने लक्ष्मी देवी का मेडिकल कराया। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। बेटा खंदारी पुल के नीचे नशे की हालत में मिल गया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments