HomeUttar PradeshAgraआगरा में धूप में जबरदस्‍त तेजी, मौसम विभाग ने दिया बारिश को...

आगरा में धूप में जबरदस्‍त तेजी, मौसम विभाग ने दिया बारिश को लेकर ये अनुमान

आगरा
आगरा में तापमान में एकदम से तेजी आने के चलते मौसम के पलटा खाने के आसार बन गए हैं। शनिवार को अपेक्षाकृत धूप में ज्‍यादा तेजी है। इस बदलाव के चलते मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी सप्‍ताह में बारिश की संभावना है। दो दिन लगातार बारिश हो सकती है। इसके चलते होली पर हल्‍की ठंडक रहेगी। वहीं शनिवार को दिन में धूल भरी तेज हवा चल सकती है।

Advertisements
Advertisements

आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह ओस भी पिछले दिनों की तुलना में कम रही और शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी सामान्‍य से अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में रात के समय हल्‍की गर्मी महसूस होने लगी। घरों में कंबल ओढ़ने के साथ धीमी गति पर पंखे चलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि नौ मार्च से मौसम बदल जाएगा। नौ से लेकर 11 मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और दोपहर का तापमान नहीं बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments