आगरा
तीसरी लहर में आगरा में जितनी तेजी से कोरोना वायरस के केस बढ़े थे, उतनी ही गति से लोग ठीक भी हुए हैं। काफी लंबे समय तक रिकवरी रेट 98.20 फीसद पर स्थिर रही थी लेकिन जनवरी की शुरुआत में ये गिरकर 88 फीसद तक आ गई थी। जनवरी की समाप्ति होने को है और अब रिकवरी रेट पुन- 96 फीसद तक पहुंच गई है। जनवरी के महीने में कोरोना की वजह से आगरा में तीन लोगों की मृत्यु हुई है।
इधर शनिवार को 121 नए केस आए थे तो 349 लोग ठीक हुए थे। अब एक्टिव केस घटकर 1093 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 35116 हो गई है। कुल 33564 लोग स्वस्थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्या 461 है। शनिवार को कोरोना से एक और मौत हुई थी। शनिवार तक 2330003 लोगों की जांच हो चुकी थी। शनिवार को एक दिन में कुल 4606 सैंपल जांचे गए थे। ठीक होने की दर 95.58 फीसद पर आ गई है। आगरा में 2048312 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।