HomeUttar Pradeshशराब के स्‍वीमिंग पूल, आगरा पुलिस ने पकड़ी इतनी शराब कि तैरते...

शराब के स्‍वीमिंग पूल, आगरा पुलिस ने पकड़ी इतनी शराब कि तैरते रह जाओ…

आगरा

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही आगरा जोन की पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 के दाैरान जाेन के आठ जिलों की पुलिस ने 1.30 लाख लीटर से ज्यादा शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब इतनी है कि उससे दो स्वीमिंग पुल भर जाते।

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 21 अक्टूबर 2021 से शराब तस्करों व उसकी अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए शराब तस्कर हर बार नए तरीके अपना रहे हैं। वह लग्जरी कारों का प्रयोग कर रहे हैं।

शराब तस्कर हरियाणा व राजस्थान के रास्तों से कारों में शराब लाते हैं। सबसे ज्यादा तस्करी हरियाणा से होती है। पुलिस की चेकिंग में अब तक एक लाख 30 हजार 543 लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 44 हजार 141 लीटर शराब अलीगढ़ से बरामद की है। दूसरे नंबर 39 हजार 323 लीटर शराब बरामदगी के साथ एटा रहा है। एडीजी ने बताया कि हरियाणा से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। जिसमें थाना प्रभारियों को भी शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments