HomeUttar Pradeshआगरा में कोरोना के एक्टिव केस अब होंगे कम, ठीक होने वालों...

आगरा में कोरोना के एक्टिव केस अब होंगे कम, ठीक होने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही

आगरा

तीसरी लहर में जिस तेजी से आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ा, अब उतनी ही तादाद में लोग ठीक भी हो रहे हैं। एक राहत की बात ये भी है कि जनहानि भी मामूली है। सीधे तौर पर एक्टिव केस होने के साथ ही संक्रमण भी कम होगा। रविवार को जहां 425 नए केस आए थे, वहीं 363 लोग ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या आगे जाकर बढ़नी ही है। इससे पहले शनिवार को 660 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब एक्टिव केस 3699 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 30432 हो गई है। अब तक कुल 26274 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 है। रविवार तक 2267713 लोगों की जांच हो चुकी है। शनिवार तक 2262706 लोगों के टेस्‍ट हो चुके थे। रविवार को एक दिन में कुल 5007 सैंपल जांचे गए हैं। ठीक होने की दर गिरकर 86.33 फीसद पर आ गई है। कुछ समय पहले तक ये 98.20 पर स्थिर सी थी। आगरा में 1825560 लोगों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments