HomeUttar Pradeshसडक दुर्घटना में युवक की मौत,उत्तेजित जनता ने लगाया जाम

सडक दुर्घटना में युवक की मौत,उत्तेजित जनता ने लगाया जाम

फतेहाबाद

थाना फतेहाबाद क्षेत्र मे रविवार सुबह हुई सडक दुर्घटना मे युवक की मौत हो गई, उत्तेजित जनता ने आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका।
कल्यानपुर निवासी 40वर्षीय मनीराम पुत्र पूरन सिंह रविवार सुबह लगभग आठ बजे घर से पैदल खेतों में शौच के लिए गया था।जैसे ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर नगला गडरिया मोड के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया।जिससे मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। उत्तेजित जनता द्वारा आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी जेपी पांडे,तहसीलदार मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाये।अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ साथ जो सरकार से मदद मिल सकेगी।वह दिलवाने का काम किया जायेगा।इसके बाद ही जाम खुल सका।

सुशील कुमार गुप्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments