HomeUttar Pradeshविधानसभा चुनाव को आगरा जोन में तीन राज्यों की सीमा पर चौकसी,...

विधानसभा चुनाव को आगरा जोन में तीन राज्यों की सीमा पर चौकसी, बनाई संयुक्त रणनीति

आगरा

आगरा जोन के जिलों से तीन राज्यों की सीमा लगी है। इसलिए विधानसभा चुनाव के दौरान यहां चौकसी जरूरी है। शराब और असलाह की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने इसके लिए संयुक्त रणनीति बनाई है। पिछले दिनों एडीजी राजीव कृष्ण ने वर्चुअल समन्वय बैठक ली थी। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा के पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे थे। अब सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जल्द ही बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी।

आगरा जनपद के सैंया, खेरागढ़, जगनेर, बसई जगनेर, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी थाने से राजस्थान की सीमा लगी हुई हैं।इसके साथ ही पिनाहट, खेड़ा राठौर से मध्यप्रदेश की सीमा लगी है। यहां से शराब और असलाह की तस्करी होती है। चुनाव के दौरान इसकी संभावना और बढ़ जाती है। इसी तरह मथुरा जनपद की सीमा हरियाणा और राजस्थान से लगी है। हरियाणा से तस्करी की शराब बड़े पैमाने पर मथुरा होकर लाई जाती है। इस पर भी चुनाव के दौरान अंकुश लगाना है। अलीगढ़ के टप्पल में हरियाणा की सीमा लगी है।यहां से भी शराब की तस्करी की आशंका है। पिछले दिनों एडीजी राजीव कृष्ण ने हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों और आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इसमें तस्करी रोकने को संयुक्त रणनीति बनाई थी। बैठक में कहा गया था कि राज्यों की सीमा पर सख्त चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही एक दूसरे राज्य की पुलिस आपस में तस्करों के बारे में गोपनीय सूचना देगी। संयुक्त कार्रवाई करके इन पर अंकुश लगाया जाएगा। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि तीन राज्यों सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस आपसी समन्वय से अवैध असलाह और अवैध शराब की तस्करी रोकने के प्रयास कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments