HomeUttar Pradeshयूपीपीएससी की आरओ-एआरओ परीक्षा आज, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ परीक्षा आज, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

आगरा

उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा रविवार को संपन्न होगी। इसके लिए जिले में 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें करीब 36 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी, जबकि दोपहर 2:30 से 3:30 बजे की पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कवि सम्मेलन आज

महर्षि अरविंद घोष की पुण्यतिथि पर ईशान देव साहित्यिक क्लब रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगा। विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजन शाम छह बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रताप फौजदार, शिव सागर शर्मा, महाराम सिंह, सतीष मधुप, डा. राजीव राज, योगिता चौहान, पं. रोहित चौधरी, भूपी, ईशान देव, सपना सोनी आदि अपनी कविताओं को प्रस्तुत करेंगे।

वहीं सिकंदरा, कैलाश यमुना किनारा स्थित राजा की गुफा मंदिर पर शिव आनंद सेवा सृष्टि संस्था द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें वसुंधरा की सुरक्षा विषय पर जीव-जंतु, वन-वृक्ष, पशु-पक्षी विशेषज्ञ व जानकार मंथन करेंगे। आयोजन सुबह 11 से तीसरे पहर तीन बजे तक चलेगा।

Advertisements
Advertisements

सामूहिक विवाह समारोह

सर्व सहाय सेवा समिति रविवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में आठवां निर्धन कन्या विवाह समारोह आयोजित करेगी।दोपहर 12 बजे से होने वाले आयोजन में शहर के प्रमुख धर्मगुरु नवयुगल को आशीर्वाद देंगे।

वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रविवार को दिल्ली गेट स्थित होटल गोवर्धन में ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा।

मंगल प्रवेश

कमला नगर, शालीमार एन्क्लेव स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठ से 14 दिसंबर तक मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन ज्ञेय सागर महाराज के ससंध पावन सानिध्य में होगा।इसके लिए आचार्य श्री सुबह 7:30 बजे गुद़ड़ी मंसूर खां से मंगल विहार करते हुए बैंड बाजों के साथ सुल्तानगंज पुलिस से कमला नगर सी ब्लाक होते हुए शालीमार एन्क्लेव पहुंचेंगे।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments