HomeUttar Pradeshआगरा में हत्या करके यमुना किनारे फेंक दिया था जूता कारीगर का...

आगरा में हत्या करके यमुना किनारे फेंक दिया था जूता कारीगर का शव, महिला और एक युवक पर आरोप

आगरा

पांच दिन पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे मिला शव जूता कारीगर का था। उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव फेंका गया था। शिनाख्त के बाद शनिवार रात स्वजन ने एक महिला और एक युवक के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। स्वजन का आरोप है कि महिला ने उसे पांच दिन पहले काल करके घर से बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस अभी आरोपित महिला और उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Advertisements
Advertisements

शाहगंज के नगला मोहन निवासी 25 वर्षीय सनी जूता कारीगर था। 22 नवंबर को उसका शव एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर में यमुना किनारे पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।23 नवंबर को उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें मौत का कारण मृत्यु पूर्व की चोट लगना बताया गया।इसके बाद सनी के पिता मुकेश ने शनिवार रात एत्माद्दौला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि 21 नवंबर को उनके बेटे सनी के मोबाइल पर रेखा नाम की महिला की काल आई थी। उसने काल करके सनी को बोदला चौराहे पर बुलाया था। वहां पहले से मुकेश जाट मौजूद था। कुछ लोगों ने सनी के साथ दोनों को बोदला चौराहे पर बैठा हुआ देखा था। पूछने पर मुकेश जाट ने कहा था कि वे पार्टी करने जा रहे हैं। इसके बाद मुकेश जाट आटो से सनी और रेखा को साथ लेकर चला गया। सनी के पिता का आरोप है कि रेखा और मुकेश जाट ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। इसके बाद शव यमुना किनारे फेंक दिया।  हत्या करने के बाद रेखा उनके घर सनी का मोबाइल लेकर आई थी। उसने यह भी कहा था कि सनी कभी वापस नहीं आएगा। तभी उन्हें उस पर शक हुआ और सनी की तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments