HomeUttar Pradeshआगरा के फतेहाबाद में रोड किनारे मिला मजदूर का शव, नहीं हुई...

आगरा के फतेहाबाद में रोड किनारे मिला मजदूर का शव, नहीं हुई शिनाख्त

आगरा

आगरा के फतेहाबाद में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव रोड किनारे पड़ा मिला। स्वजन ने उसकी शिनाख्त कर ली। पुलिस हार्ट अटैक से मौत का मामला मान रही है। स्वजन अभी तक कुछ नहीं समझ पा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

फतेहाबाद पुलिस को शनिवार सुबह गल्ला मंडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलाेक सिंह मौके पर पहुंचे। पेंट की जेब से मिले कागजाें के आधार पर व्यक्ति की शिनाख्त फतेहाबाद निवासी 45 वर्षीय सुखराम के रूप में हो गई। उसकी जेब से एसिडिटी से संबंधित कुछ दवाएं भी पुलिस को मिलीं।सुखराम के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को आशंका है कि सुखराम की मौत हार्ट अटैक से हुई है।सुखराम के भाई विनोद ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह घर से निकले थे, इसके बाद घर नहीं पहुंचे। रात में स्वजन ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी दी, तब परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। स्वजन ने बताया कि सुखराम मजदूरी करता था। फिलहाल वह पल्लेदारी कर रहा था।सुखराम की शादी नहीं हुई थी। उसे शराब पीने की लत थी।  वह जो भी मजदूरी करके कमाता था, उसे नशेबाजी में खर्च कर देता था।परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। भाई का कहना है कि रोज रात को वह देर से ही घर पहुंचता था। शुक्रवार रात को देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तब उसकी चिंता हुई। आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। कई परिचितों को भी काल की। उनसे भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह मंडी में शव पड़े होने की जानकारी पर वे पहुंच गए। इसके बाद शिनाख्त की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments