HomeUttar Pradeshआगरा में भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली आज, संविधान दिवस पर...

आगरा में भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली आज, संविधान दिवस पर भी होंगे कई आयोजन, जानिए और क्या होगा शहर में खास

आगरा

भाजपा किसान मोर्चा की जिला व महानगर इकाई शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर रैली निकालेगी। रैली दोपहर 12 बजे कोठी मीना बाजार मैदान से शुरू होगी। रैली में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर होंगे। रैली में 200 से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल होंगे।

मनाया जाएगा संविधान दिवस

शुक्रवार को शहरभर में संविधान दिवस की धूम रहेगी। इस मौके पर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा की जिला इकाई शुक्रवार को संविधान सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में होने वाले आयोजन में भारतीय संविधान के जनक डा. भीमराव आंबेडकर को भी याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस की जिला और शहर इकाई शहर में संविधान दिवस का आयोजन करेगी। इसके अंतर्गत शहर व जिले में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संविधान की रक्षा के लिए लोगों का समर्थन भी जुटाया जाएगा।

वैचारिक संगोष्ठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प गंगा समग्र द्वारा शुक्रवार को वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में होने वाले आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मुख्य अतिथि होंगे।इसके बाद शाम छह बजे रामबाग स्थित जौहरा घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा।

स्वागत

लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी भी आगामी विधान सभा चुनाव में अपना शक्ति परीक्षण करेगी। इसके लिए जिले में पार्टी की जमीन तलाशने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेजप्रताप सिंह जादौन फतेहाबाद रोड, तोरा गांव स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर दोपहर दो बजे पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments