फतेहाबाद
पीएसी की टीम के साथ साथ ग्रामीण गोताखोर ने यमुना नदी को खंगाला
मगरमच्छ द्वारा खाने की आशंका
फतेहाबाद : आगरा यमुना नदी में डूबे युवक का 54 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है।पीएसी के गोताखोर वोट मे बैठकर तलाश में जुटे हुए हैं।पुलिस ने बटेश्वर मे यमुना नदी में जाल भी डाला गया है।इसके बावजूद भी अभी तक न तो युवक का शव ही मिला है।और नही कोई पता चल सका है।ग्रामीण युवक को मगरमच्छ द्वारा खाने की आशंका जता रहे हैं। विगत सोमवार दोपहर मे यमुना नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी।पुलिस द्वारा पीएसी के गोताखोर वोट सहित यमुना नदी पर पहुंचे थे।तभी से पीएसी और ग्रामीण गोताखोर तलाश में निरंतर जुटे हुए हैं लेकिन बुधवार को तीसरे दिन की शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी के जलालपुर घाट पर मगरमच्छ द्वारा शव को खा जाने की भी आशंका जताई है।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यमुना नदी का बहाव तेज होने के बटेश्वर मे जाल डलवाया गया है।
विगत सोमवार को फतेहाबाद के गांव गुवरौठ निवासी जुगनू बक्स 23वर्ष द्वारा ससुराल से पत्नी के न आने पर यमुना नदी में छलांग लगादी थी।
सुशील कुमार गुप्ता