Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बना ब्लैकमेल करने वाला...

आगरा में लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बना ब्लैकमेल करने वाला साइबर शातिर गिरफ्तार

लोगों को अश्लील वीडियो काॅलिंग करके हनी ट्रैप का शिकार बना ब्लैकमेल करने के आरोपित साइबर शातिर को सदर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रविवार को ईदगाह बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। वह लोगों को कई तरीके से अपने जाल में फंसाता था। उनके खाते से रकम निकाल लेता था। आरोपित की ठगी के शिकार तीन पीड़ित सामने आए हैं। वह अब तक तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपित का नाम शाहरूख है। वह मथुरा के थाना शेरगढ़ के गांव बाबूगढ़ का रहने वाला है। आरोपित से पूछताछ में तीन घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। उसने जगदीशपुरा के रहने वाले एक पीड़ित का जीजा बनकर उससे 20 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए थे। वहीं सदर के नगला जस्सा निवासी स्वप्न विश्वास से आनलाइन खरीदफरोख्त की बेवसाइट पर फौजी बनकर बाइक बेचने के नाम पर 65 हजार रुपये जमा कराए थे। एक अन्य मामले में जगदीशपुरा के प्रेम नगर निवासी चंद्रभान के खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए थे।आरोपित शाहरूख ने पीड़ित से मामा बनकर बात की थी।

पुलिस के पूछताछ करने पर शाहरूख ने बताया कि वह कई लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बना चुका था। उनसे रकम भी ली, बदनामी के डर से शिकार हुए लोगों ने कही शिकायत नहीं की। आरोपित ने बताया कि वह वायस कनवर्टर एप के माध्यम से लड़की की आवाज में बात करते हैं। आटो प्ले वीडियो चलाते हैं, सामने वाले से भी ऐसा करने की कहते हैं। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित मेव गैंग का सदस्य है। उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपित से एक मोबाइल, आठ हजार रुपये, दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। उससे बरामद मोबाइल के डाटा की जांच कराई जा रही है।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights