पीस पार्टी आगरा के माध्यम से डॉ कफील खान के रिहाई होने पर आगरा के अलग-अलग क्षेत्रों में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान पीस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष (द.पश्चिमी उत्तर प्रदेश) डॉ जहाँगीर अलवी ने कहा कि पीस पार्टी ने डॉ कपिल की रिहाई को लेकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया था।
आज उसी का नतीजा है कि डॉक्टर कफील खान को बाइज्जत बरी किया गया। पीस पार्टी जेल में बंद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद अयूब एवं अन्य निर्दोष जेलों में बंद लोगों की रिहाई के लिए आंदोलन करती रहेगी।
महानगर अध्यक्ष शमशेर खान ने कहां के भाजपा सरकार संविधान का गला घोलने का काम कर रही है, निर्दोष लोगों पर रासुका लगा कर जेल में बंद किया जा रहा है।जो भी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है उसे जेल में बंद कर दिया जाता है।
यह हिटलरशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी आने वाले विधानसभा चुनाव में आवाम अपना फैसला सुनाएगी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष आरिफ मेव ,शहजाद कुरेशी मीडिया प्रभारी मुबीन शाह फरमान कुरैशी,आशिफ अब्बास,सलमान पठान ,भाइये अब्बासी ,जीशान खान,नावेद उस्मानी,फरीद खान आदि मौजूद रहे।