Advertisement
HomePoliticsकांग्रेस में कलह, जितिन प्रसाद के बहाने कपिल सिब्बल ने पार्टी पर...

कांग्रेस में कलह, जितिन प्रसाद के बहाने कपिल सिब्बल ने पार्टी पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरुनी कलह धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने जितिन प्रसाद के बहाने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जितिन प्रसाद पर निशाना साधने की आलोचना की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सिब्बल ने इसे लेकर ट्वीट किया कि जितिन प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधने में शक्ति खर्च करने के बजाय भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरुरत है। पत्र लिखने वाले नेताओं में शामिल मनीष तिवारी ने सिब्बल के ट्वीट पर ‘प्रेसिएंट’ (भविष्य ज्ञानी) शब्द लिखा। गौरतलब है कि जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने नेतृत्व परिवर्तन के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।बता दें कि बुधवार को यूपी के लखीमपुर खीरी में जितिन प्रसाद के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लखीमपुर खीरी जिला कांग्रेस कमेटी ने जितिन प्रसाद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होने का आरोप लगाते हुए मांग की कि उन्‍हें पार्टी से निकाल दिया जाए। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला और नगर अध्‍यक्ष की मौजूदगी में मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments