Advertisement
HomeEntertainmentरोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने...

रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने दी बधाई

शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है।

खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके बाद बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर से हिटमैन रोहित शर्मा को बधाई दी है, जो शुक्रवार को ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के लिए यूएई पहुंचे हैं। रोहित शर्मा से पहले तीन भारतीय दिग्गजों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है, जिनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी और विराट कोहली शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments