Advertisement
HomeUttar PradeshAgraफीरोजाबाद मुठभेड़ में पकड़ा गया बुलंदशहर का फरार गैंगस्टर

फीरोजाबाद मुठभेड़ में पकड़ा गया बुलंदशहर का फरार गैंगस्टर

दो साल पहले बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान होमगार्ड को गोली मारने का आरोपित गैंगस्टर फीरोजाबाद में हुइ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित फीरोजाबाद के फरिहा का रहने वाला था। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फरिहा के ईखू गांव निवासी रफीक पुत्र सलीम 2018 में बुलंदशहर के जैन तिराहे पर चेकिंग के दौरान होमगार्ड को गोली मारकर फरार हुआ था। पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई हुई। जमानत पर छूटने के बाद रफीक गायब हो गया, बुलंदशहर से 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार को सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह की टीम के साथ नारखी के आलमपुर में मुठभेड़ में रफीक पकड़ा गया। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है, जो सिरसागंज से चुराई गयी थी। बुलंदशहर पुलिस को सूचना भेज दी गई है। रफीक के खिलाफ बुलंदशहर के अलावा फीरोजाबाद, एटा, नोएडा समेत कई जिलों में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments