Advertisement
HomeUttar PradeshAgraमथुरा में 80 किलोग्राम चांदी लूट के 14 घंटे बाद ही आधी...

मथुरा में 80 किलोग्राम चांदी लूट के 14 घंटे बाद ही आधी चांदी बरामद, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सरेशाम 80 किलोग्राम चांदी लूट से पूरे आगरा मंडल में सनसनी फैलाने वाली घटना में पुलिस की तेजी काम आई। वारदात के करीब 14 घंटे बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है और उनसे करीब 40-50 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली है। घायल बदमाशों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उनके भागे हुए साथियों की तलाश चल रही है। आइजी ए.सतीश गणेश भी मौके पर हैं।

मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम को हुए 80 किलोग्राम चांदी लूट के करीब 14 घन्टे बाद ही पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार की सुबह वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की अनंतम सिटी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही बदमाशों के कमर के नीचे गोली लगी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments