शहर के उद्योगपति जेके परिवार में गुरुवार की सुबह दुख की घड़ी लेकर आई। जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का गुरुवार सुबह ग्यारह बजे सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
कानपुर शहर के जेके समूह के परिवार में गुरुवार की सुबह दुखद सूचना से शोक छा गया। जेके सीमेंट में सीईओ यदुपति सिंहानिया काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्वजन सिंगापुर के अस्पतला में भर्ती कराकर उनका इलाज करा रहे थे। सिंगापुर में उनके साथ मां सुशीला सिंहानिया व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली।