प्रदेश सरकार की ओर से लागू दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन नोडल अधिकारी आईजी आगरा ए सतीश गणेश मैनपुरी पहुंच गए। उन्होंने एसपी के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण किया। जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों से बात की। सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। आईजी ने विभिन्न चौराहों, तिराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि वह हमेशा मास्क लगाएंगे। हाथों में ग्लब्स जरूर पहनेंगे। आईजी ने भोगांव में भी एसपी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शनिवार को आईजी एसपी अजय कुमार पांडेय के साथ शहर के भांवत चौराहे पर पहुंचे। यहां यातायात निरीक्षक आबिद हुसैन से आईजी ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। आबिद हाथों में ग्लब्स नहीं पहने थे। आईजी ने पाठ पढ़ाया कि सुरक्षा के लिए ग्लब्स जरूर पहनें। मास्क भीड़ में जरूर लगाएं। क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे आईजी ने सिपाही इसरार से बात की और बाजार की स्थिति जानी। यहीं तैनात सिपाही मुनेंद्र से आईजी ने मास्क की जानकारी ली। बैरियर का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद यातायात प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय से भी यातायात व्यवस्था का फीडबैक लिया। आईजी ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के दौरान लॉकडाउन का पालन नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा, आगरा गेट पुलिस चौकी का भ्रमण कर पुलिस को हिदायत दी कि वह पहले खुद नियमों का पालन करेगी बाद में दूसरों को कराएगी।

Previous articleएक ही प्लान में मोबाइल, DTH और ब्रॉडबैंड का मजा, कीमत 899 से शुरू
Next articleहवा में अधिक घुली रही कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here