Advertisement
HomeUttar PradeshAgraचार्ज संभालते ही एक्‍शन में आए नवागत नगर आयुक्‍त, सफाई व्‍यवस्‍था को...

चार्ज संभालते ही एक्‍शन में आए नवागत नगर आयुक्‍त, सफाई व्‍यवस्‍था को लेकर ये दिए निर्देश

नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने शुक्रवार सुबह शाहगंज से मलकू गली का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने पर जोर दिया। नालियों की ठीक तरीके से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और फॉकिंग का भी कार्य कराया जाए। वहीं क्षेत्रीय निवासियों से उन्होंने बातचीत कर विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली। फिर नगर आयुक्त ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। जहां कंटेनमेंट जोन में ढाई सौ मीटर के पालन के साथ ही क्षेत्र में सैनिटाइजेशन व फॉकिंग के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि कंटेनमेंट जोन में बिना ppe kit के प्रवेश ना करें। दोपहर में नगर आयुक्त ने स्थित कान्हा उपवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की उपलब्धता चारा और पानी की व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्‍त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरीके की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। झाड़ू लगाने के तुरंत बाद कूड़े का उठान किया जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही इसे लेकर बैठक भी की जाएगी। वहीं सीवर की समस्या के निवारण के लिए वबाग कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments