HomeUttar Pradeshपति की अर्थी उठने से पहले पत्नी ने भी लगाई फांसी, घर...

पति की अर्थी उठने से पहले पत्नी ने भी लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

मायके में पत्नी को मिलने जा रहे पति की मार्ग हादसे में मौत हो गई तो पत्नी भी दर्द सहन नहीं कर पाई और मौत को गले लगा लिया। पति का शव पोस्टमार्टम होकर अभी वापस घर नहीं लौटा था कि पत्नी ने ससुराल में ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Advertisements
Advertisements

पति की हादसे में मौत की खबर पाकर पत्नी रात में ही अपने परिवारजन के साथ ससुराल लौट आई थी, पति-पत्नी दोनों में अथाह प्रेम था। घटना थानगांव थाना क्षेत्र की है। बेलहरी गांव निवासी 35 वर्षीय रुपेश सिंह रविवार शाम रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहड़ा गांव में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी शाम 6 बजे के दौरान तंबौर-रेउसा मार्ग पर बमभ्नावा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हुई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे रेउसा सीएचसी पर ले गई और डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर मायके से पत्नी अनीता सिंह घरवालों के साथ रात में ही ससुराल पहुंची। उधर पुलिस ने अस्पताल से पति के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। पति रूपेश सिंह का शव जब तक घर पहुंचता तब तक पत्नी अनीता सिंह ने भी घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना घरवालों ने पुलिस को दी। फिर पंचनामा के बाद घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि पति रूपेश सिंह का शव अभी पोस्टमार्टम के बाद घर नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि रूपेश सिंह और अनीता का विवाह आज से लगभग तीन साल पहले हुआ था। अनीता के ऑपरेशन से दो संतानें भी हुई थी, पर वह जीवित नहीं रहीं।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments