Advertisement
HomeUttar PradeshAgraताबड़तोड़ मुठभेड़ अभियान में पुलिस ने पकड़े दो शातिर

ताबड़तोड़ मुठभेड़ अभियान में पुलिस ने पकड़े दो शातिर

कानपुर में विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में अपने आठ साथियों को खोने के बाद प्रदेश पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। फीरोजाबाद पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया है। रविवार शाम से लेकर देर रात तक हुई अलग- अलग दो मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुठभेड़ों में दोनों पक्षाें में आमने सामने की फायरिंग हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल रविवार रात फीरोजाबद के बम्बा बाइपास पर पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार हुआ। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। रात लगभग सवा दस बजे उत्तर थाना प्रभारी नीरज मिश्रा फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस के रोकने पर वह फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी एमसी मिश्रा, सीओ डॉ अरुण कुमार पहुंच गए। थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया पकड़ा गया बदमाश बबलू लहका पुत्र पवन कश्यप है, जिसके ऊपर लूट के कई मामले और हत्या का एक मामला दर्ज है। इसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments