HomeEntertainmentफिल्म में दिखेगा गलवान घाटी में हुआ भारतीय सैनिकों का बलिदान, अजय...

फिल्म में दिखेगा गलवान घाटी में हुआ भारतीय सैनिकों का बलिदान, अजय देवगन बनाएंगे मूवी

भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से गलवान घाटी खबरों में है। गलवान को लेकर भारत-चीन के बीच तनातनी जारी है। अब भारत और चीन के बीच हुए इस गतिरोध का कहानी सिनेमा के पर्दे पर भी दिखाई जाएगी। जी हां, एक्टर-प्रोड्यूसर अजय देवगन लद्दाख गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए हमले को लेकर के फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Advertisements

फिल्म मेकर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘फिल्म में उन 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना से मुकाबला किया था। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि अजय देवगन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे या नहीं। फिल्म में कास्ट और अन्य लोगों को फाइनल नहीं किया गया है। इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और सलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी की ओर से प्रोड्यूस किया जाएगा।

Advertisements

अभी तक फिल्म को कौन डायरेक्टर निर्देशित करेंगे इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि इस झड़प में चीनी सेना को नुकसान होना पड़ा और खबरे हैं कि चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे।

Advertisements

अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज पर लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है और फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी है जिसमें अजय देवगन भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments