Advertisement
HomeUttar PradeshAgraसीमा पर हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान, 40 से ज्यादा...

सीमा पर हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान, 40 से ज्यादा सैनिकों समेत कमांडिंग ऑफिसर ढेर

भारत और चीन के बीच लद्दाख में गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में चीन को भारी संख्या मे नुकसान हुआ। इस दौरान उसके 40 ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हिंसक झड़प में चीनी सेना की यूनिट के कमांडिंग अफसर भी ढेर हुआ है। फिलहाल सीमा पर तनाव के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की है।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गलवन घाटी में सैनिकों का नुकसान गहरा, परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने कर्तव्य की राह में अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया। रक्षा मंत्री ने आगे  कहा कि राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मेरा दिल गिरे हुए सैनिकों के परिवारों की ओर चला गया। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत के बहादुरों की बहादुरी और साहस पर गर्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments