HomeUttar Pradeshमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जाना...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जाना मरीजों का हाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना चिकित्सा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से बातचीत भी की। सीएम योगी ने इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के निर्देश देने के साथ कहा कि मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपलब्धता हर वक्त बनी रहे। उन्होंने इमरजेंसी में डॉक्टर बढ़ाने के लिए भी कहा।

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी वार्ड में कोविड-19 और सामान्य मरीजों की भर्ती के लिए व्यवस्थाएं देखी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से रेड, येलो और ग्रीन जोन में भेजा जाता है, इसके बारे में भी सीएम योगी ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मरीज के पर्चा काउंटर, स्क्रीनिंग और फीवर क्लीनिक के बारे में भी जाना। निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में सीएम योगी को जानकारी दी। सीम योगी ने इमरजेंसी में आने पर कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड को भी देखा।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments