HomeUttar PradeshAgraसरकार का पैकेज गरीब और किसान के लिए नहीं, करना होगा कुछ...

सरकार का पैकेज गरीब और किसान के लिए नहीं, करना होगा कुछ और

कारवां लंबा है। ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद ही लाखों लोगों का यह सफर थमेगा। चौथा चरण सोमवार से शुरू हो चुका है। अभी भी दिल्‍ली एनसीआर इलाके से आने वाले लोगों के कदम थमे नहीं हैं। आगरा की सीमा से रोजाना हजारों लोग गुजर रहे हैं। उनको भोजन-पानी मुहैया कराने के लिए तमाम लोग जुटे हैं। वहीं आगरावासियों ने एक और अनूठी पहल की है। प्रवासी मजदूर महिलाओं को रास्‍ते में कोई तकलीफ न हो, इसके लिए सेनेटरी पेड्स भी वितरित किए जा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का लाभ गरीबों और किसानों को न मिलना बताते हुए दूसरे राजनीतिक दल इसकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

आगरा-दिल्‍ली और आगरा-कानपुर हाईवे पर प्रवासी मजदूरों का रेला चल रहा है। ज्‍यादातर वे लोग हैं, जो दिल्‍ली से चलकर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश या बिहार जा रहे हैं। इनके लिए हर तरह से मदद मुहैया कराने को आगरा के लोग तत्‍पर हैं। भाजपा नेता नंदी महाजन के नेतृत्व में नूतन कुदेशिया, मधु दीदी, अन्नू समेत महिलाओं के जत्थे ने प्रवासी मजदूर महिलाओं को सेनेटरी पेड्स वितरित करने का अभियान चलाया। यहां से गुजर रही प्रवासी मजदूर महिलाओं ने पैड पाकर आभार जताया। उनका कहना था कि लाक डाउन में व्यवस्था न होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही थी। सैनिटरी नैपकिन वितरित बांटकर महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या का समाधान किया गया है। नंदी महाजन ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments