Advertisement
HomeNationalGail Gas: यूपी के इस जिले में 26 घंटे पीएनजी सप्लाई रहेगी...

Gail Gas: यूपी के इस जिले में 26 घंटे पीएनजी सप्लाई रहेगी बाधित, दोपहर से पहले ही बना लें रात तक का खाना

गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा दो दिन शास्त्रीपुरम क्षेत्र में लाइन शिफ्ट का कार्य होना है। इस कारण सोमवार दोपहर दो बजे से 26 घंटे तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) बाधित रहेगी। इससे कमला नगर, आवास विकास, सिकंदरा सहित अन्य क्षेत्र के 50 हजार उपभोक्ता के यहां पीएनजी बाधित हो जाएगी।

पितृ पक्ष में घरों में ब्राह्मण भोज कराया जा रहा है। इसके साथ ही दैनिक कार्य भी बाधित होने की आशंका से रविवार को संभावित प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोग वैकल्पिक इंतजाम करते रहे। कुछ लोगों ने इंडक्शन खरीदा तो कुछ ने एलपीजी सिलेंडर, अतिरिक्त चूल्हे का इंतजाम किया। वहीं छह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन प्रभावित रहने के कारण वाहन सवारों ने पहले ही सिलेंडर पूरा करा लिया।

शहर में 80 हजार पीएनजी उपभोक्ता को गेल इंडिया से गैस लेकर ग्रीन गैस लिमिटेड आपूर्ति करता है। इसके साथ ही 33 सीएनजी स्टेशनों से वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जाती है। गेल इंडिया को अपनी लाइन शिफ्ट करनी है, जिसके लिए कार्य होना है।

सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को दोपहर दो बजे से मंगलवार की दोपहर दो बजे तक कार्य प्रस्तावित है। इसमें दो वाल्व की भूमिका है। अगर सिकंदरा वाल्व बंद करने से काम चल गया तो लाइन बाधित नहीं होगी, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर वाल्व बंद किया गया तो 26 घंटे के लिए 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित हो जाएंगे।

इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से शहर को आपूर्ति देने वाले क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही ट्रांसपोर्टर नगर, सिकंदरा क्षेत्र, लोहामंडी क्षेत्र, बिचपुरी क्षेत्र के सीएनजी स्टेशन बाधित रहेंगे। ग्रीन गैस के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग किशन कुमार ने बताया कि गेल इंडिया के कार्य के दौरान पीएनजी बाधित रह सकती है और छह स्टेशन पर सीएनजी नहीं मिल पाएगी। अगर सिर्फ सिकंदरा वाल्व बंद हुआ तो कोई आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

कमलानगर, दयालबाग, सिकन्दरा, शाहगंज, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी, पथौली आदि एवं उसके आस-पास के सभी स्थानों की घरेलू गैस की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

ये सीएनजी स्टेशन रह सकते बाधित

दो सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, सिकंदरा क्षेत्र के हाईवे स्थित दो सीएनजी स्टेशन, लोहामंडी क्षेत्र स्थित कोठी मीना बाजार के निकट सीएनजी स्टेशन, बिचपुरी के सीएनजी स्टेशन की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments