मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल होने के कारण गूगल सहित डिजिटल मैपिंग प्लेटफार्म पर ताजमहल को थ्री डी मैप से दर्शाया गया है।
गूगल मैप पर ताजमहल हर हिस्से का सेटेलाइट व्यू उपलब्ध है, पर्यटक भी गूगल मैप की मदद से ताजमहल देखने पहुंचते हैं। मगर, जब गूगल मैप पर ताजमहल का सेटेलाइट व्यू देखने पर मुख्य गुंबद पर कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर की लोकेशन मिल रही है। इससे पर्यटक भी परेशान हैं।
गूगल मैप पर ताजमहल सर्च करने पर थ्री डी सेटेलाइट व्यू भी दिखाई देता है, यह गूगल स्ट्रीट व्यू द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जब ताजमहल के मुख्य गुंबद का सेटेलाइट व्यू देखते हैं तो वहां कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर दिखाई दे रहा है।
पर्यटक गूगल मैप से ताजमहल का सेटेलाइट व्यू देख रहे हैं, इसमें ताजमहल और मुख्य गुंबद पर टिफिन सर्विस दिखाई दे रहा है। यह कैसे हुआ है, किसी की साजिश तो नहीं है, साइबर अपराधियों ने तो यह नहीं किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को भी इसकी जानकारी नहीं है। इसे गूगल के द्वारा ही हटाया जा सकता है।