Advertisement
HomeUttar PradeshAgraNikki Murder Case में प्रेमिका की एंट्री, खुले कई राज, छल और...

Nikki Murder Case में प्रेमिका की एंट्री, खुले कई राज, छल और धोखे की दास्तान सुन कांप जाएगी रूह

 यूपी के ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र निवासी निक्की भाटी की हत्या का मामला इन दिनों प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक निक्की के पति विपिन, उसके भाई, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। वहीं विपिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।

जानें पूरा मामला
निक्की हत्याकांड में उसके पति विपिन और ससुराल वालों को दोषी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विपिन निक्की के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। साथ ही उसे निक्की की बहन के साथ भी धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है।

क्या कहती है निक्की की बहन ?
निक्की की बहन कंचन का दावा है कि विपिन का कई लड़कियों के साथ अफेयर था। वह अक्सर रातभर घर से गायब रहता था, और जब निक्की इस बारे में सवाल करती थी, तो उसे पीटता था। विपिन का कोई काम-धंधा नहीं था और वह अक्सर डिस्को और नाइट क्लबों में घूमता रहता था।

पति के अफेयर का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विपिन कार में एक लड़की के साथ बैठा है, और कुछ लोग उसे पीटते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। निक्की के चाचा ने बताया कि पिछले साल उन्होंने विपिन को उसी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था।

XMT NEWS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Verified by MonsterInsights