एलेप्‍पी को केरल का वेनिस कहा जाता है। मानसून में इसकी खूबसूरती बेहद मनमोहक नजर आती है। अगर आप बरसात के मौसम में यहां घूमने की प्‍लान‍िंग करते ह‍ैं तो आपकी यात्रा यादगार हो जाएगी। आपको यहां शांत‍ि का अनुभव होगा।
जीरो वैली Ziro Valley Arunachal Pradesh travel

अरुणाचल प्रदेश में बसा जीरो वैली समुद्रतल से करीब 5,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मानसून में यहां की खूबसूरती देखने लायक हाेती है। यहां की खूबसूरत झीलें और झरने देखकर तो आपको यहीं बस जाने का द‍िल करेगा। इसके अलावा तवांग भी जा सकते हैं। धरती पर अगर कहीं स्‍वर्ग है तो वो यही जगह है।
लोनावला (Lonavala rainy season trip)

बार‍िश के मौसम में जब भी घूमने की बात होती है तब महाराष्‍ट्र का नाम जरूर ल‍िया जाता है। अगर आप मानसून का असली मजा लेना चाहते हैं तो महाराष्‍ट्र में लोनावला जरूर जाएं। मुंबई से 93 किलोमीटर की दूरी पर बसा ये हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है।
कूर्ग (Coorg monsoon tourism)  

बरसात के मौसम में कूर्ग की खूबसूरती देखने लायक होती है। कर्नाटक का कूर्ग मानसून में और भी आकर्षक हो जाता है। यहां की हरि‍याली और हरे भरे पहाड़ हर क‍िसी का मन मो‍ह लेते हैं।